मशरक पीएचसी परिसर में विक्षिप्त व्यक्ति का शव हुआ बरामद
मशरक (सारण):मशरक पीएचसी परिसर में एक विक्षिप्त व्यक्ति का शव बरामद हुआ।चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ए रहमान अंसारी की सुचना पर पहुंची मशरक पुलिस ने शव की पहचान होने के बाद मृतक के परिजन को शव सौंपा। थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था।मृतक सोनौली गांव निवासी मदन ठाकुर उर्फ चुलाई ठाकुर बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार उक्त व्यक्ति विक्षिप्त हालत में 5 दिन पहले घर से निकाल था।




Recent Comments