मांझी(सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के सबदरा गांव के समीप बीती रात्रि मवेशी लदा एक पिकअप पानी भरे गड्ढे में पलट गया। तथा पिकअप पर लदे दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची मांझी थाना पुलिस ने जेसीबी की सहायता से पिकअप को गड्ढे से बाहर निकाला तथा जब्त कर थाना पर पहुंचा दिया गया। तथा फिर मृत दोनों गायों को मिट्टी खोदकर दफना दिया गया। शेष दो गायों को स्थानीय ग्रामीणों के हवाले कर दिया गया जबकि दो सांढ़ों को खुला छोड़ दिया गया।