सारण/परसा।गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंजनी गाँव से शराब पीकर हंगामा कर चार युवक को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि अंजनी गाँव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में चार युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे।जिसकी सूचना मिलते ही नशे में धुत चारो युवको को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार शराबी सीवन जिला के तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा गाँव निवासी बिंदा प्रसाद का पुत्र रामनरेश प्रसाद,परसा थाना क्षेत्र के अंजनी गाँव निवासी श्याम साह का पुत्र आकाश कुमार,मकेर थाना क्षेत्र के कपशहर गाँव निवासी राजेन्द्र राम का पुत्र सुमन राम तथा बथुई नया टोला गाँव निवासी सोहन लाल सिंह का पुत्र रंजीत सिंह शामिल है।थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी शराबी पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छपरा जेल भेजने की बातें बताई।