*मधेपुरा:मध्य विद्यालय चौसा में विदाई समारोह आयोजित*
👈कुंजबिहारी शास्त्री”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
मध्य विद्यालय ,चौसा में शैक्षणिक सत्र 2016 – 17 में अध्ययनरत छात्रों के बीच प्रगति पत्रक ( ग्रेड कार्ड) का समारोहपूर्वक वितरण किया गया । आयोजित समारोह में अष्टम वर्गोत्तीर्ण छात्रों को विद्यालय की ओर से स्थानांतरण प्रमाण -पत्र प्रदान कर विदाई भी दी गई ।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक धनेश्वर मंडल ने विद्यालय परिवार की ओर से छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया । उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र और ग्रेड कार्ड निःशुल्क प्रदान किया गया है । यदि कोई छात्र विद्यालय के नाम पर अभिभावक से राशि की मांग करते हैं तो वह गलत है।
समारोह में संकुल समन्वय पुरूषोत्तम कुमार, शिक्षक सत्यप्रकाश भारती ,यहिया सिद्दीकी ,प्रणव कुमार ,मंजर इमाम,शमशाद नदाफ ,फैयाज अहमद , शिक्षिका मंजू कुमारी, रीणा कुमारी,श्वेता कुमारी , बाल संसद के प्रधानमंत्री आयुष कुमार राजन , छात्र कुमार सौरभ, अभिजीत आनंद, दीपक कुमार, प्रशांत कुमार सहित सैकड़ों छात्रगण उपस्थित थे । जबकि समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक * धनेश्वर मंडल ने की।




Recent Comments