Θ बेतिया – सांप्रदायिक फासीवादी ताकतों के खिलाफ एवं जनवादी गठबंधन छात्र संघ चुनाव में उतारेगा
*केसरिया आतंक का एक जवाब भगत सिंह इंकलाब* ✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉 छात्र संघ आइसा, आजाद मंच ,छात्र राजद एवं एनएसयूआई सांप्रदायिक फासीवादी ताकतों के खिलाफ छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवार संयुक्त रुप से खड़ा करेगा उक्त बातें शहर बी सी इंग्लिश स्कूल में प्रेस वार्ता के दौरान सभी दलों के नेताओं ने कहा,नेताओं ने कहा कि पूरा देश केसरिया आतंक से परेशान हैं लेनिन, अंबेडकर, पेरियार और गांधी की प्रतिमा को तोडा जा रहा है, दलितों अल्पसंख्यकों और वामपंथ के प्रतीक चिन्हों पर हमला जारी है जो लोकतंत्र के लिए खतरा का घंटी है. नेताओं ने छात्र संघ चुनाव में कैंपस की आजादी,लोकतंत्र, छात्राओं की सुरक्षा ,सम्मान एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को मुख्य एजेंडा बनाएगा.गठबंधन ने एम जे के कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए राहुल कुमार, उपाध्यक्ष के लिए शैलेश कुमार दुबे, सचिव निकिता कुमारी, कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए अंसार अहमद खान, आदित्य उत्कर्ष ,अमित कुमार, दयानिधि कुमार के नामों की सर्वसम्मति से घोषणा की है।
बैठक में पूर्व आइसा नेता सुनील कुमार राव ,सुनील यादव ,छात्र राजद जिला अध्यक्ष जाहिल समीर उर्फ सोनू खाँ,अंसार खान,एनएसयूआई से अमीर अख्तर ,राष्ट्रिय आजाद मंच के विशाल कुमार मिश्रा तथा आइसा अध्यक्ष पंकज कुमार चौबे,विनय सिंह, ओम ठाकुर ,राहुल कुमार, आलोक कुमार,गौतम पटेल ,सोनू सिंह अभिषेक सिंह,रणधीर यादव यादि उपस्थित थे.बैठक में निर्णय लिया गया कि गठबंधन के प्रत्याशी एम जे के कॉलेज में 10 मार्च को नामांकन करेंगे वही आर एल एस वाई कॉलेज के प्रत्याशी 11 मार्च को अपना नामांकन करेंगे।




Recent Comments