लोजपा प्रखंड अध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा

मैरवा – सिवान :- लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष कृति नारायण सिंह जो बीगत पन्द्रह वर्षो से स्थानीय स्तर पर पार्टी गतिविधियो को देख रहे थे ने अपने पद से दर्जनो सदस्यो के साथ सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि प्रखंड सहित राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है शासन प्रशासन द्वारा गरीबो की हकमारी हो रही है इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले सदस्यों को झूठा केस में फंसा दिया जाता है प्रखंड के कई दलित परिवार आवास, शौचालय, राशन कार्ड, विधवा व वृद्धा पेंशन जैसे मूलभूत आवश्यकताओ से बंचित है, इस वर्ष तेज बारिश में कितनो का आवास गीर गया इसकी सूचना अंचलाधिकारी को दिया गया लेकिन इस पर भी कोई सुनवाई नही हुआ। पीछले वर्षो में लोजपा कार्यकर्ताओं सहित प्रखंड के कई लोग स्वरोजगार के लिए फॉर्म भरे लेकिन आज तक इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुआ। इन्हीं सब बातों को कई बार पार्टी के अधिकारियों के समक्ष रखा गया । लेकिन आज तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जब मेरे प्रखंड के दलित , दबे कुचले पीछङे जरुरमंद लोग शासन प्रशासन से खुश नहीं हैं, तो इस पार्टी में मेरा रहना बेकार है। इसलिए मैं अपने पंचायत स्तरीय सदस्यो के साथ इस पद का त्याग करता हूं।