मढ़ौरा(सारण) । प्रखंड में मत्स्य जीवी सहयोग समिति के लिए शुरू किए गए चुनाव प्रक्रिया में 11 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने जाएंगे ।कार्यकारिणी सदस्य के 11 पद पर मात्र ग्यारह लोगों ने ही अपना नामांकन दर्ज कराया था । हालांकि मत्स्य जीवी सहयोग समिति के मुख्य पद अध्यक्ष और मंत्री के पद पर दो, दो लोगों ने नामांकन दर्ज कराया है । ऐसी स्थिति में अगर किसी अभ्यर्थी के द्वारा नाम वापसी नहीं लिया जाता तो चुनाव होना संभव दिखता है । अध्यक्ष के पद के लिए राजेश महतों और दशरथ महतों ने अपना नामांकन कराया है । वही मंत्री पद पर हरे राम प्रसाद और गोविंदा निशांत ने नामांकन दर्ज करा कर चुनावी सरगर्मी को तेज कर दिया है । नामांकन दर्ज कराए अभ्यर्थी की समीक्षा का कार्य शुरू है । बीसीओ बृजमोहन पासवान ने बताया कि 12 जुलाई को नाम वापसी की प्रक्रिया उपरांत उसी दिन अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाना है । मतदान के लिए 19 जुलाई 2022 की तिथि निर्धारित है ।मतदान उपरांत उसी दिन मतों की गिनती प्रखंड कार्यालय परिसर में होगी ।