मढौरा नपं में नये कार्यपालक पदाधिकारी ने संभाला कार्य भार ,मुख्य पार्षद सहित अन्य ने कार्यालय कक्ष में किया स्वागत


मढ़ौरा (सारण)

नगर पंचायत मढ़ौरा मे नये कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में मो. जमाल अख्तर अंसारी ने पद भार ग्रहण कर कार्य भार संभाल लिया । नए कार्यपालक पदाधिकारी का कार्यालय में मंगलवार को मुख्य पार्षद ललन राय, उप मुख्य पार्षद बिपिन सिंह सहीत अन्य ने बूके देकर स्वागत किया। कार्य के पहले दिन कार्यपालक पदाधिकारी ने उपस्थित पार्षद से औपचारिक परिचय प्राप्त किया। वही नगर क्षेत्र में चल रही सरकारी योजना की स्थिति और समस्या की जानकारी ली I कार्यपालक पदाधिकारी का नगर विकास सह आवास विभाग पटना से विगत दिनों मढ़ौरा नगर पंचायत में स्थानांतरण हुआ था I इसके पूर्व नगर परिषद् भोजपुर में बतौर कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रह चुके है I अपने कार्य के पहले दिन ईओ ने सभी पार्षद को नगर क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर चल रही सभी सरकारी कार्यों में तेजी लाने को लेकर आश्वश्त किया I दैनिक भास्कर से बात करते हुए नये कार्यपालक पदाधिकारी मो जमाल अख्तर अंसारी ने कहा कि नगर क्षेत्र में साफ सफाई को फोकस करेगे I उनका प्रयास रहेगा कि नगर साफ और स्वच्छ दिखे, होल्डिंग टैक्स को लेकर स्पष्ट रुख दिखाते हुए कहा बिभाग टैक्स जमा कराने को लेकर कोताही नहीं बरतेगे I सरकार से संचालित सभी विकास योजनाओं लागू कराने में तेजी लायेगे। ताकी लोगों को समय से सरकारी कार्यों की सुविधा मिल सके I इस अवसर पर मुख्य पार्षद ललन राय ने कहा कि नए ईओ से विकास कार्यो मे तेजी की अपेक्षा रहेगी ताकी नगर के लोगों को नगरीय सुविधा मिल सके । इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद बिपिन सिंह पार्षद रंजित सिंह,मनोज सिंह,अमरजीत प्रसाद, जितेन्द्र साह पार्षद प्रतिनिधि विष्णु गुप्ता,शम्भू महतों,राजू साह,सुदीश राय,सुमन नट,अर्जुन राम कार्यालय कर्मी रणधीर सिंह, शशि शेखर सिंह,प्रमोद कुमार, पुरषोत्तम कुमार, सुरेन्द्र कुमार, पहलाद महतों सहित अन्य मौजूद थे I
साभार- संजीव कुमार, दैनिक भास्कर