मढ़ौरा ।
नगर क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी बीएसएफ जवान 40 वर्षीय जबारक हुसैन के निधन उपरांत नगर के युवा ने कैडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि भेट की । मढ़ौरा के स्टेशन चौक से निकली श्रद्धांजलि कैंडल मार्च स्टेशन रोड से होकर मुख्य बाजार होते हुए धेनुकी के पटेल चौक तक पहुंच कर समाप्त हुई । युवाओं ने कहा की देश सेवा में लगा प्रत्येक व्यक्ति सम्मानीय है । देश के प्रत्येक जवान को खोना एक बड़ी कमी है जिसकी भरपाई नही की जा सकती है ।गणमान्य लोगों के साथ स्थानीय युवाओं ने कैंडिल मार्च में शामिल होकर जवान के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि अर्पित किए । बता दे कि जबारक हुसैन हजारीबाग बीएसएफ कैम्प में तैनात थे । गुरुवार को ड्युटी के दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। कैंडल मार्च में दर्जनों युवा शामिल थे ।