मढ़ौरा : छठ घाट एवं सड़को की साफ़ सफ़ाई में नगर प्रशासन के उदासीनता पर युवाओं में नाराजगी

मढ़ौरा। रेलवे लाइन पार मालगोदाम स्थित छठ घाट पर पिछले तीन दिनों से स्थानीय युवाओं की टीम साफ़ सफ़ाई, संपर्क पथों को दुरूस्त एवं सज सजा की सारी जिम्मेवारी बखूबी निभाया। रविवार अब घाट व्रतियों के लिए सज धज कर तैयार है। वहीं युवाओं ने घाट पर आने वाले व्रतियों की सुविधा के लिए सड़को की साफ़ सफ़ाई एवं रंग रोगन कर स्वच्छता के साथ ही आकर्षक बनाया। इनके कार्यों की लोग प्रशंसा करते नहीं थकते है। बता दें की वार्ड नं 05 और 06 के सैकड़ो की संख्या में व्रती के साथ ही हजारों लोग उक्त घट पर प्रति वर्ष पहुंच लोक आस्था का महा छठ पूजा करते हैं।

नगर पंचायत की साफ़ सफ़ाई के प्रति उदासीनता से रही नाराजगी :

घाट की साफ़ सफ़ाई कर रहें युवा पीढ़ी के लोग के साथ किशोर वर्ग के युवा नपं के रवैया से नाराज दिखे। उनलोगो ने कहा की घाट की साफ़ सफ़ाई एवं संपर्क पथों को दुरूस्त करने का कार्य स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर किया है। स्टेशन चौक के पास कचरा डंपिंग भी उठाने का जहमत नप ने नहीं किया।