मढ़ौरा गढ़देवी मंदिर परिसर में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ


मढौरा (सारण)
शक्ति पीठ में शुमार मढौरा गढ़देवी मंदिर परिसर में गुरुवार को नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।महायज्ञ का शुभारंभ क्षेत्र के महा संत नारद बाबा ने अग्नि प्रज्वलित कर किया । ये महा यज्ञ मंदिर परिसर में नौ दिन चलेगा ।

जिसमें संत समागम सहित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होते रहेंगे । यज्ञ का समापन 25 मई को पूर्णाहुती के साथ सम्पन्न होना है ।