
मांझी(सारण) । मांझी थाना क्षेत्र के नटवर परशुराम गाँव के एक मजदूर की सन्देहास्पद मौत हो गई। मृतक अर्जुन राम 45 वर्ष के शव को मांझी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि मृतक को शराब पिलाकर तथा मार मार कर हत्या की गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मृतक के पुत्र राहुल कुमार राम ने बताया कि गांव का ही एक ब्यक्ति मृतक को धान का बोझा ढोने के लिए शाम सात बजे घर से बुलाकर ले गया। तथा तीन घण्टे बाद करीब दस बजे रात्रि में गांव के ही तीन अन्य युवक मृतक को उसके घर पहुंचा गए। बाद में परिजन उसे लेकर कोपा तथा फिर छपरा सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह परिजनों ने मृतक के शरीर पर जख्म के अनेक निशान पाए जाने के बाद हत्या की आशंका ब्यक्त की है।दरवाजे पर छोड़ने आये युवकों के सुबह से फरार होने की खबर है। घटना की सूचना पाकर मृतक के दरवाजे पर भारी भीड़ उमड़ गई। मांझी विधान सभा के पूर्व प्रत्यासी सत्येंद्र यादव पूर्व जिप सदस्य पंकज सिंह पूर्व मुखिया सुकदेव यादव कृष्णा सिंह पहलवान तथा पूर्व सरपंच मनोज सिंह आदि अनेक लोगों ने मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया।
मृतक को एक पुत्र तथा चार पुत्रियां हैं। मृतक की बड़ी पुत्री सीमा कुमारी की शादी तय हो गई थी तथा कल शुक्रवार को ही लड़की दिखाने की रस्म होने वाली थी। परिजनों को अब परिवार के भरण पोषण तथा शादी की चिंता सता रही है। परिजनों की चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।




Recent Comments