
छपरा ।पिछले अठहत्तर दिनों से सिद्ध पीठ दिघवारा प्रखंड स्थित आमी मंदिर मे लाॅकडाउन होने से लाखों भक्त माॅ अम्बिका के दरबार जाने से वंचित रहे।चैत्र नवरात्रि जैसे पावन अवसर पर भीं माॅ अम्बिका के दर्शन नहीं करने से उनके भक्तों मे मायूसी थी।इतना हीं नहीं मंदिर से जुडे दर्जनों पुजारियों व अन्य सामग्रियों के विक्रेता व फूल-माला बेचकर अपने परिवार का जीविका चलाने वाले परिवार मायूस थे।प्रशासनिक आदेश से सोमवार को माॅ अम्बिका का पट्ट खुलते हीं प्रातः काल से दूर दराज से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।प्रसाद व फूल की दूकानें सज गई ।मंदिर के पूजेडी सह सेवा निवृत्त शिक्षक सूर्यनाथ तिवारी ने बताया की हमलोगो ने प्रातः काल हीं मंदिर मे पूजन व आरती का कार्य संपन्न कर आम भक्तों के लिए पट्ट खोल दिए और भक्त कतारबद्ध हो मैया का दर्शन करनें लगे।शोसल डिस्टेंसिग का पालन कराने हेतु मंदिर प्रवेश द्वार के सामने व सीढियो पर गोल घेरा बना दिया गया है जिससे कोविड-19 के दुश्प्रभाव से भक्तो को बचाया जा सके।अंबिका मन्दिर न्यास समिति के सचिव कामेश्वर तिवारी ने बताया कि प्रशासनिक आदेशानुसार भक्तों को केवल दर्शन करने की छूट मिली है।प्रसाद चढाने,पूजा करने की अनुमति अभीं प्राप्त नहीं हुई है।उन्होने कहा की पूजेडियों से चंदन भीं न लगवाये ,इससे भी संक्रमण का खतरा है।दर्शनार्थीयो को मास्क पहना अनिवार्य किया गया है।साॅथ ही प्रशासनिक आदेशानुसार छोटे बच्चे व 60 वर्ष के उपर के लोंगों को मन्दिर न जाने की अपील भी मन्दिर न्यास समिति ने की है और आम भक्तों से शोसल डिस्टेंसिग के पालन करते हुए दर्शन करने का अनुरोध किया गया है।




Recent Comments