भीलवाडा:​स्मैक सहित एक गिरफ्तार
दिलीप मेहता 
भीलवाडा 5 जुलाई। पुलिस अधीक्षक के द्धारा चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी गोपालस्वरूप मेवाडा व डीएसपी राजेन्द्र त्यागी के निर्देशन में भीमगंज थानाप्रभारी राकेश वर्मा ने दौराने गश्त जाप्ते के साथ मोमीन मौहल्ला निवासी अलताफ पिता फखरूदिन की तलाशी के दौरान 6 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 8/ 21 के तहत प्रकरण संख्या 221/17 दर्ज कर जांच शूरू कर दी है । उक्त अभियुक्त अलताफ पर विभिन्न थाने पर कई मामले दर्ज है । एएसपी मेवाडा ने बताया कि शहर में पुलिस बल को और भी चौकस किया जा रहा है और चलाया जा रहा अभियान जारी रहेगा।