
मढ़ौरा ।
प्रखंड के भावलपुर स्थित राम जानकी मठ में भगवान रामजानकी की मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर मंदिर को आमलोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया । आम ग्रामीणों के सहयोग से नवनिर्मित मंदिर से पिछले गुरुवार को भव्य जलभरी यात्रा निकाली गयी थी । तब से राम जानकी की मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए लगातार वैदिक विधान संचालित किए जा रहे थे। बता दे कि गांव स्थित ठाकुरवारी से तीन साल पहले भगवान राम जानकी की अष्टधातु से निर्मित पौराणिक मुर्ति को चोरों ने चुरा लिया था । ठाकुरवाड़ी से भगवान की अष्टघातु निर्मित मुर्ति की चोरी से ग्रामीणों में गंभीर मायूसी थी ।
वर्षों से ग्रामीण आपसी सहयोग से मंदिर के निर्माण और मुर्ति की स्थापना को लेकर प्रयासरत थे। मंदिर में मुर्ति की स्थापना से पूर्व राम जानकी की मुर्ति का नगर भ्रमण कराया गया जिसको ग्रामीणों महिला पुरुषों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया था । मुर्ति स्थापना को लेकर पूर्व मुखिया सुरेश सिंह ने बताया कि इसको लेकर गांव के लोगों में उत्साह बना हुआ था । पूजा के दौरान ही पुजारी के परिजन में एक मृत्यु की घटना से लोगों का उत्साह प्रभावित हुआ है । ग्रामीणों में पुजेरी सदस्य को पुजा कार्य से अलग रखने की मांग थी लेकिन ऐसा नही होने से लोगों में इसको लेकर एक क्षोभ बना रहा । हालांकि ठाकुरबाड़ी में रामजानकी की अष्टधातु मुर्ति की चोरी हो जाने
बाद से ही मंदिर खाली था । अब नए बने मंदिर में राम जानकी और लक्ष्मण की मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से ग्रामीणों में खुशी है। प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व मंदिर प्रांगण में अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित हुएं थे ।




Recent Comments