मकर संक्रान्ति पर गरीब बच्चे भी लेगें पतंगबाजी का आनंद
पानापुर (सारण)सोमवार को प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष शम्भुनाथ महतो ने विभिन्न गाँवों के गरीब बच्चों के बीच पतंग वितरण किया ।पतंग पाकर गरीब बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे ।आमतौर पर पतंगबाजी का आनंद अमीर बच्चे ही ले पाते थे।लेकिन राजनेताओं द्वारा गरीब बच्चों के बीच पतंग वितरण से गरीब भी पतंगबाजी का आनंद ले सकेंगे ।हालाकि पतंग के जरिये राजनिति की जा रही है क्योकि पतंग पर शैलेन्द्र प्रताप तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फोटो लगी हुई है ।मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी करने की परंपरा रही है ।