Θ बेतिया – राष्ट्रीय आजाद मंच नगर इकाई बेतिया द्वारा शहर में नालों की सफाई कराने के संदर्भ में नगर सभापति गरिमा देवी सिकारिया को सौंपा ज्ञापन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

राष्ट्रीय आजाद मंच नगर इकाई बेतिया के प्रतिनिधिमंडल ने शहर में नालों की सफाई कराने के संदर्भ में नगर सभापति गरिमा देवी सिकारिया को ज्ञापन सौंपा है.प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ अशोक कुशवाहा ने किया।उन्होंने बताया कि पश्चिम चंपारण के शिक्षा का हब बन चुका कमलनाथ नगर,नालियों के गंभीर हालत से परेशान है।कोचिंग संस्थानों के मुख्य मार्ग पर की नालियां कूड़े कचरे से पिछले दो तीन महीने से भर चुके हैं।बावजूद इसके स्थानीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान ना जाना सबको आश्चर्यचकित करता है।जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी ने कहा कि आए दिन छात्र नालियों में गिर रहे हैं,खुली नालियों का होना भी एक चिंताजनक विषय है।

मंच ने उक्त मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है,प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि यदि मांग पूरी नही हुई तो मंच संबंधित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर सभापति गरिमा देवी शिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही इस दिशा में ठोस कदम उठाई जाएगी।नालों की सफाई उन्नाव निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष विकास आर्य,प्रवक्ता आदित्य उत्कर्ष,कृतिक राज आदि मौजूद रहे।