पटना में आयोजित डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी में लियो क्लब छपरा सारण को मिला बेस्ट क्लब का अवार्ड

छपरा : सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाली अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण को वर्ष 2018-19 के अध्यक्ष लियो साकेत श्रीवास्तव के नेतृत्व में किये गये उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए पटना के होटल चाणक्य में आयोजित डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी में सारण में बेहतर कार्य को लेकर लियो क्लब छपरा सारण की पूरी टीम को बेस्ट क्लब अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं.
लायन्स क्लब इंटरनेशनल 322 ई के निवर्तमान जिलापाल व उत्तर बिहार के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ संतोष कुमार पाण्डेय, पूर्व जिलापाल लायन देशबन्धु गुप्ता, लायन्स क्लब डिस्ट्रिक्ट 322 ई के केंद्रीय सचिव यशस्वी आलोक ने लायन्स क्लब छपरा सारण के वरीय सदस्य सह लियो क्लब छपरा सारण के लियो चेयरपर्सन डॉ नवीन कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में लियो क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष लियो साकेत श्रीवास्तव, लियो क्लब के पूर्व सचिव सह पत्रकार धर्मेन्द्र रस्तोगी, लियो सोनू, लियो प्रकाश, लियो रोहित प्रधान, लियो नारायण, लियो अनुरंजन, लियो प्रेम, लियो धनंजय को इस अवार्ड से सम्मानीत किया ।
वहीं सारण के लिये गर्व की बात यह भी रही की सारण के युवा लियो साकेत श्रीवास्तव को पुरे बिहार, झारखंड में बेस्ट लियो प्रेसीडेंट का अवार्ड भी मिला , जिस पर पूरी लायन एवं लियो टीम सहित सारण को गर्व है ।
मालूम हो कि वर्ष 2018-19 के दौरान लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा ज़िले के दर्जनों विद्यालयों में प्राथमिक उपचार के सामग्री का वितरण, गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षण संस्थान की शुरुआत, ग़रीब युवतियों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन का वितरण, शिक्षा के क्षेत्र में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, लियो क्लब के दर्जनों सदस्यों ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान व पौधा रोपण का कार्य, मुसलमानों का पावन पर्व ईद के अवसर पर ग़रीब परिवारों के बीच ईदी का वितरण, युवा दिवस के अवसर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार भाइयों को सम्माननित किया गया, होली मिलन समारोह, देश की सुरक्षा में लगे व सारण के जलालपुर स्थित आईटीबीपी कैम्प में सेना के जवानों व परिवारों के साथ दीवाली मिलन समारोह का आयोजन सहित कई अन्य सामाजिक कार्य किया गया है.
उक्त जानकारी क्लब के वर्तमान सचिव लियो आलोक गुप्ता ने दी ।




Recent Comments