6 अगस्त से डीलरों का प्रशिक्षण
✍परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान सदर अनुमंडल क्षेत्र के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को पॉश मशीन संचालन से पहले प्रशिक्षण के लिए प्रखंड वार तिथि घोषित कर दी गई है। आंदर, बड़हरिया, दरौली व गुठनी प्रखंड के लिए 6 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। 7 अगस्त को हसनपुरा व हुसैनगंज के कोटेदार और 8 अगस्त को सिसवन, मैरवा, नवतन, पचरुखी, रघुनाथपुर, सीवान सदर, सीवान शहर व जीरादेई प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदार पॉश मशीन चलाने की ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण देने के लिए करीब आधा दर्जन टीमों का गठन किया गया है। इसमें मशीन संचालन के विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं। नौतन, मैरवा, जीरादेई व हसनपुरा प्रखंड का प्रशिक्षण जिला मुख्यालय में होगा। अन्य सभी को प्रखंड मुख्यालय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।




Recent Comments