✍दैनिक खोज खबर के लिए नवीन सिंह परमार 

🔴सीवान : देश में मुर्गी के अंडा व चूजा के  उत्पादन में अग्रणी कम्पनी स्काईलार्क ग्रुप द्वारा मंगलवार को सीवान होटल  इंटरनेशनल में एक फार्मर सेमिनार आयोजित कर के  सीवान, गोपालगंज और छपरा के अंडा उत्पादक किसानो को उत्पन्न  के तकनीक से अवगत कराया गया । 
सेमीनार में कंपनी की ओर से आये अधिकारियों ने अंडा उत्पादक किसानो को मुर्गियों की देखभाल, रख-रखाव और उन्नत किस्म के उत्पादन सम्बन्धी जानकारी दी. साथ ही मुर्गियों में होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों के बारे में अवगत कराते हुए उससे बचाव के उपाय भी बताएं.
गौरतलब है कि सीवान जिला मुर्गी के अंडा उत्पादन के क्षेत्र में पुरे बिहार में सबसे अव्वल है. अकेले सीवान जिले में पचास से ज्यादा लेयर फार्म अंडा का उत्पादन व व्यवसाय  कर रहे हैं। स्काईलार्क कम्पनी इन किसानो को कम कीमत पर अच्छे नस्ल के चिक्स उपलब्ध कराती है. कम्पनी के एजीएम टेक्निकल डॉ ब्रजेश टिकरिया ने बताया कि उनके द्वारा दिए गये चिक्स से 18 सप्ताह के अन्दर अंडा उत्पादन शुरू हो जाता है. उन्होंने बताया कि उनके चिक्स से तैयार मुर्गियों से करीब दो साल तक रोजाना एक अंडा प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कम्पनी की योजना है कि वे अंडा उत्पादन के क्षेत्र में रूचि रखने वाले किसानो को चिक्स के साथ साथ पोल्ट्री फॉर्म का पूरा सेटअप भी उपलब्ध कराये. सेमीनार को कंपनी के जीएम आर के सिंह,भीएसओ  अर्पित मिश्रा,अभय कुमार पांडेय,टेक्निकल हेड डॉ रंजीत गुप्ता ने भी संबोधित किया ।
सेमीनार में   सीवान के अनन्या  फार्मा के नीलेश कुमार वर्मा,सुबाष श्रीवास्तव, नसीम आलम ,रंजीत रॉय,अमरीश सिंह हसुआ,प्रशांत सिंह विजयीपुर,अभय सिंह गोपालगंज,मुन्ना सिंह छपरा सहित दर्जनो की संख्या में अण्डा उत्पादक किसान मौजूद थे ।

👉 इनपुट : ईटीवी बिहार डाॅट इन