छपरा/ मढ़ौरा: सारण जिला के युवा व्यवसायी विष्णु गुप्ता का राजद ने नव गठित व्यावसायिक प्रकोष्ठ में महासचिव के पद पर मनोनयन किया है।इस आशय का पत्र प्रदेश कार्यालय सचिव के द्वारा जारी कर बताया गया है कि राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू द्वारा नव गठित प्रदेश कमिटी की सूची का प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अनुमोदन कर दिया है।जिसमें नवगठित व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रादेशिक कमिटी में महासचिव के पद पर सारण से विष्णु गुप्ता का मनोनयन भी शामिल हैं।इसको लेकर सारण जिले के राजद कार्यकर्ताओं में हर्ष है।मढ़ौरा से राजद के विधायक जितेंद्र राय, तरैया विधायक मुंदिरका प्रसाद यादव,जिला अध्यक्ष सुनील राय, मढ़ौरा के ब्यवसायियों में मुरारी प्रसादठाकुर अमर सिंह,संजय ठाकुर, प्रमोद गुप्ता, मोहम्मद आजाद समेत कइयों ने युवा नेता विष्णु गुप्ता के प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनयन से हर्ष ब्यक्त किया है।