मढ़ौरा इप्टा द्वारा राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि को “हे राम” कार्यक्रम के तहत मनाया
मढौरा (सारण ): स्थानीय पी पी इंटर कॉलेज परिसर में मढौरा इप्टा द्वारा राष्ट्रपिता की पुण्य तिथि को हे राम कार्यक्रम के तहत मनाया गया । 11बजे से 11बज कर दो मिनट तक मौन धारण कर राष्ट्रपिता को श्रधांजलि डी गयी । तत्पश्चात सर्व धर्म प्रार्थना की प्रस्तुति डा कर्ण सिंह और सुरेश राजन के नेतृत्व में किया गया । इसके साथ ही कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा भी बापू को समर्पित गीत संगीत एवं भाव नृत्य की प्रस्तुति की गयी । इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को मुख्य रूप से सम्बोधित करते हुये मढौरा इप्टा के अध्यक्ष भूपेश भीम ने कहा कि आज बापू की शहादत को याद करते हुये हमें यह विचार करना है कि हम कहाँ हैं और हमें कहाँ होना चाहिये । आज हमारे सामने दो विकल्प हैं हमें इन में से चिन्हित करना हैं कि हमें कहाँ रहना हैं । एक विचारधारा का प्रतिनिधित्व स्वयं बापू करते हैं और दूसरी विचारधारा का नेतृत्व गोडसे द्वारा की जा रही है । आज आम जनता कीं कर्तव्य विमुढ की स्थिति में है । आज फेक न्यूज के माध्यम से गांधी नेहरू के व्यक्तित्व पर कीचड़ उछाला जा रहा है दूसरी तरफ गोडसे और उनके विचारों की प्रशंसा की जा रही है और सरकार की हालत यह है कि वह एक ही साथ गांधी और गोडसे दोनों को पूज रही है । यह संकट की घड़ी है और ऐसे समय में कलाकार और कथाकारों को आगे आ कर धुंध को हटाना होगा और पथ प्रदर्शित करना होगा । विचार गोष्ठी की अध्यक्षता राजेंद्र प्र राय ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रो कर्ण सिंह ने किया । रोहित प्रदीप धनंजय माया मधूमाला सुष्मिता मनीषा अनु आदि की सक्रिय भूमिका रही ।