सड़क अतिक्रमण करने वालो पर होगी कार्यवाई – सी ओ
#दिग्विजय सिंह बबलू /डोरीगंज (सारण)
“”””””””””
डोरीगंज (सारण):
गरखा प्रखण्ड के मीरपुर जुअरा पुर्वी गाँव के मुख्य सड़क जो एन एच 19 से गरखा को जोड़ती है पर अतिक्रमण करने वालों पर जल्द ही कार्यवाई की जाएगी । यह बाद ग्रामीणों की शिकायत पर स्थल निरिक्षण को पहुँचे गरखा सी ओ अश्विनी कुमार चौबे ने कही ।
अनेकों बार ग्रामीणों की शिकायत के बाद संज्ञान लेते हुए गरखा सी ओ ने अतिक्रमण स्थल का निरिक्षण किया एवं एक सप्ताह के अन्दर अमीन से मापी करवाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं दोषियों पर कार्यवाई करने की बात कही ।
ज्ञात हो कि एन एच 19 से गरखा एन एच को जोड़ने वाली यह सड़क एक समय सौ फीट तक चौड़ी हुआ करती थी जो आज अतिक्रमण के कारण मात्र सात से दस फीट तक रह गयी है जिससे यात्रियों को आवागमन मे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द सड़क को अतिक्रमण मुक्त नही कराया जाता तो हमलोग उच्च न्यायालय मे जनहित याचिका दायर करने को बाध्य होगें।