दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया। बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन पश्चिम चंपारण कार्यकारिणी की बैठक पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया इमली चौक बलिराम भवन के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें एटक के राष्ट्रीय नेता एवं देश के जाने-माने मजदूर यूनियन नेता गुरूदास दासगुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि 8 जनवरी के आम हड़ताल को सफल बनाने के साथ-साथ सेविका सहायिका के बकाया मानदेय एरियल एवं मकान किराया का भुगतान अविलंब करने की मांग की गई। बैठक में परियोजनाओं में सीडीपीओ के नहीं रहने से काफी काम प्रभावित हो रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रभार देकर काम तो चलाया जा रहा है। लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी के जिम में प्रखंड का ही इतना कार्य है कि आईसीडीएस का काम सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। यूनियन ने सभी परियोजना में स्वतंत्र प्रभार के साथ सीडीपीओ को नियुक्त करने की मांग किया है। परियोजना में सदस्यता अभियान चलाने वार्षिक सम्मेलन करने तथा संगठन के विस्तार का निर्णय लिया गया। नवंबर माह में जिला स्तरीय सेमिनार करने का भी निर्णय लिया गया। आंगनबाड़ी सेविका सहायिका पर आवश्यक दबाव बनाने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने पर रोक लगाने की मांग की गई। उक्त बैठक में जिला सचिव सुमन वर्मा, अध्यक्ष गोदावरी देवी, जिला कोषाध्यक्ष रेनू देवी, प्रमिला देवी, माला कुमारी, अहिल्यादेवी, कुमारी सुधा, नीलम देवी, विवाह देवी, जिला संगठन प्रभारी अजय वर्मा, भिखारी महतो, शिव महतो, कृष्णा साह, राजन मिश्रा, बसंत वर्मा, विनय कुमार राजाजी, प्रमिला देवी, श्रीदेवी तबस्सुम आरा, आनंद श्रीवास्तव सहित कई उपस्थित रहे।