दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-


हरिवाटिका चौक-सुप्रिया सिनेमा चौक-छावनी चौक तक सड़क पर कुछ लोगो द्वारा गिट्टी, बालू तथा अन्य सामान रखा जा रहा है। सड़क पर उक्त समान को रखने से इस सड़क मार्ग में प्रायः जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम की समस्या से निपटने हेतु कल 21 जनवरी को अभियान चलाकर सड़क पर रखे सामानों को जब्त किया गया। जब्ती अभियान आज भी चलाया गया तथा सामानों को जब्त किया गया है। जिलाधिकारी, डॉ0 निलेश रामचंद्र देवरे द्वारा सर्विस सड़क पर सामान रखने तथा इससे होने वाली जाम की समस्या से निपटने हेतु संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया गया था। जिलाधिकारी के निदेश के आलोक में कल और आज सर्विस सड़क पर रखे गए सामानों को जब्त किया गया है। उन्होंने कहा है कि सर्विस सड़क पर सामान रखने से प्रायः उक्त सड़क पर जाम हो जाती है। लोगों को पूर्व में आगाह किया गया था, परंतु कुछ लोगों द्वारा आज भी सड़क पर सामान रखा गया था, जिसे प्रशासन द्वारा जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सर्विस सड़क सुगमतापूर्वक आवागमन हेतु है ना कि सड़क पर समान रखने के लिए। जाम की स्थिति से निपटने हेतु उक्त मार्ग पर औचक जाँच भी की जाएगी तथा सर्विस सड़क पर रखे गए सामानों को जब्त किया जाएगा।