दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : साठी थाना क्षेत्र के भेड़िहरवा के हिंगुलहर निवासी मंजूर मियां की नव विवाहित पुत्री समीना खातून (19 वर्ष) का शव गन्ना के खेत से संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया। मृतका के परिजनों का कहना है कि समीना खातून चार दिन से गायब हुई, उसकी खोजबीन जारी रहने के बावजूद वह नहीं मिली। इसी सिलसिला में एक दिन पहले मृतक युवती का शव ग्रामीण को दिखाई दिया।जिसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजन व साठी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राजू मिश्रा साठी थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।युवती का शव देखकर ग्रामीणों में भयका माहौल बना हुआ है। उधर साठी थानाध्यक्ष राजू मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, हत्या के कारण की तहक़ीक़ात की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा के उपरान्त पुलिस अनुसंधान पूरी होगी। उधर मृतका के परिजनों के आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।




Recent Comments