सारण :गांव में सड़क नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने पोलियो की दवा पिलाने का किया बहिष्कार  

▶️ आक्रोशित ग्रामीणों ने  स्कूल में ताला जड़ किया सरकार व अधिकारी के खिलाफ किया जमकर  विरोध प्रदर्शन 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
प्रखंड के बसतपुर पंचायत के निशक विशुनपुर स्थित टोले अनंतपुर  गांव में सड़क नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का बहिष्कार किया. नाराज ग्रामीणों ने पल्स पोलियो टीकाकरण के साथ – साथ गांव में स्थित उर्दू प्राईमरी स्कूल में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया. सोमवार को सैकड़ों की संख्या महिलाएं, पुरुष व बच्चों ने सरकार, अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में शिव प्रसाद राय,   साबरा खातून , मुनमुन देवी,सुशीला देवी, चुनचुन देवी , सैमुन निशा, लालपड़ी देवी , कलावती देवी  , मीना देवी , सोना देवी ,  कुन्ती देवी ,संजू देवी , बीडीसी पति शिवप्रसाद राय ,रामईश्वर भगत, महेंद्र भगत, दुधनाथ भगत , बैजू भगत , सुखदेव राम, झगरू राम , भरथ राम , इरशाद अंसारी व हरेन्द्र कुमार आदि ने सरकार पर गरीबों के साथ नाइंसाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि  एक हजार से अधिक की आवादी वाले इस गांव में आजादी के से लेकर अब तक सम्पर्क सड़क का निर्माण नहीं कराया गया. जिसके लिए कई बार हम ग्राम वासी बीडीओ से लेकर डीएम तक तथा मुखिया, विधायक से लेकर सांसद व मंत्री तक अपनी इस फरियाद को लेकर निवेदन कर चुके हैं. बावजूद अबतक कोई पहल नहीं की गई. बरसात का मौसम आ गया. बरसात से लोगों को बाहर निकलना दुर्भर हो गया है. हालांकि पल्स पोलियो टीकाकरण का बहिष्कार की सुचना के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुचें.   मालूम हो कि उक्त गांव बरसात में बरसाती पानी से चारो तरफ घिर जाता है जिस कारण उक्त गांव टापू में तब्दील हो जाती है । वहीं सरकारी अन्य योजना जैसे स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली की सुविधा नग्न है. इसके पूर्व भी ग्रामीणों ने उक्त समस्याओं को लेकर पोलियो दवा का  बहिषकार किया था. तब बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने पहुंच यथाशीघ्र सड़क निकालने का आश्वासन दिया था. परंतु आजतक इन ग्रामीणों का हाल जानने कोई नहीं पहुचें. इधर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रवंधक शिव कुमार पासवान ने बताया कि इसकी सूचना अमनौर बीडीओ को दिया गया है. इसके पूर्व भी उक्त गांव के ग्रामीणों द्वारा इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया गया था. जहां बीडीओ द्वारा सड़क निकलने का आश्वासन दिया गया था. लेकिन उसी समस्या को लेकर फिर एक बार पोलियो टीकाकरण का बहिष्कार किया गया है.