अभय कुमार की रिपोर्ट

चनपटिया : लखौरा पंचायत के झखरा मे विराट दंगल का आयोजन किया गया । इसका उदघान मुख्य अतिथी मुखिया प्रमोद मिश्र भाजपा नेता विभव रंजन चौबे सरपंच कुन्दन लाल बुलट मिश्र प्रमोद यादव विजय चौबे सुधीर राम ने फीता काट कर उदघाटन संयुक्त रुप से किया ।दंगल प्रतियोगिता मे बिहार युपी व नेपाल दिल्ली से आये पहलवानो ने अपने अपने दांव आजमाए प्रतियोगिता की शुरुवात छोटु पहलवान बनारस व सनवीर पहलवान नेपाल के बीच हुआ इसमे छोटु ने सोनवीर को हराया दिल्ली के अभिजीत पूरी योगापटी के लालबाबु कुमार से किशोरी पूव्री चम्पारण से म0 असलम सुगौली से योगी पहलवान छवरिया नगीना यादव कुशीनगर अशोक यादव विराट दंगल मे महिला पहलवान ने अपना अपना दांव आजमाए उतरप्रदेश से अनामिका गोरख पुर से काजल गाजीपूर से ब्युटी बनारस से बबीता बक्सर बिहार से रीना ने पटकनी दी दंगल के हर दांव पर दर्शक तालिया की गड़गड़ाहट दी दंगल के आयोजक किशोर यादव व बिहार केशरी शिवनाथ यादव रविकेश यादव आदी रहे.