मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट :-




19 लाख युवाओं को रोजगार देंगे ।।

कोरोना की दवा निःशुल्क देंगे :- सांसद मनोज तिवारी

जनसंख्या नियंत्रण बिल अवश्य लागू होगा :- राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ।।


सरिसवा भाजपा व जनसंघ कि धरती है :-प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल



मझौलिया प्रखंड अंतर्गत
हरगुण शाही उच्च विधालय सरिसवा में एन डी ए गठबंधन के प्रत्याशी उमाकांत सिंह के पक्ष में वोट मांगने पहुँचे दिल्ली के पूर्व प्रदेशअध्यक्ष सह सांसद मनोज तिवारी ने चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी उमाकांत सिंह को जिताने की अपील की तथा कहा कि यह चुवाव बिहार के भविष्य का चुनाव है । बिहार के बाहर बच्चों की सुरक्षा होनी चाहिए । हम 19 लाख युवकों को रोजगार देंगे तथा कोरोना की दवा निःशुल्क वितरण करेंगे ।
उन्होंने राजद को जंगल राज तथा कांग्रेस को हत्यारा समर्थक और कॉमिनिस्ट को भारत का टुकड़ा टुकड़ा करने वाला बताया । उन्होंने कहा कि बिहार में जातिवाद नही होनी चाहिए । यहाँ खुशियों का श्री गणेश हुआ है लेकिन विकास शिखर अभी दूर है । उपस्थित जनता से उन्होंने उमाकांत सिंह के लिए वोट मंगा । तथा गुनगुनाया की आत्मनिर्भर भारत के सपना सजाव हे भैया …
56इंच सीना के तू मान बढ़ाव हे भैया
जिसपर जोरदार तालिया बजी । राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि बिहार में जनसंख्या नियंत्रण बिल अवश्य लागू होगा।राजद को उन्होंने घोटालों की सरकार बताया ।तथा कहा कि बिहार में शिक्षा का माहौल बदला है । तथा बिहार का विकाश हुआ है । वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने कहा कि सरिसवा भाजपा व जनसंघ की धरती है । नीतीश सरकार में सड़क , बिजली ,स्वास्थ्य , शिक्षा में विकास हुआ है । जन
सभा में रामेश्वर चौरसिया ,राजेश उपाध्याय ,मुन्ना जयसवाल, पप्पू गुप्ता ,गांधी बाबा, मनोज सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा ,अशोक पटेल, स्वामी नाथ शर्मा ,प्रेम साह, निर्भय कांत सिंह, सुखदेव पाल, राजकिशोर प्रसाद, अचल नारायण शर्मा, फुलेना सुक्ला देहाती आदि उपस्थित थे ।