छपरा, मढ़ौरा, नंदन केतुका, और सोनहो खेलेगी यदुवंशी-सभापति टी-20 का सेमीफाइनल

मढ़ौरा/सारण I
नगर क्षेत्र के आईटीआई मैदान में शुरू हुये पूर्व विधायक यदुवंशी राय,सभापति राय स्मृति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मकेर नंदन केतुका,छपरा, अमनौर सोनाहों और अमनौर की टीम ने सेमी फाइनल का सफर तय कर लिया I

टूर्नामेंट का चौथा मैंच मढ़ौरा और अंवारी के बीच खेला गया I टॉस जीतकर पहले खेलते हुए मढ़ौरा की टीम ने 16 ओवर में 174 रन बनाया I जबाब में अंवारी की टीम 92 रन ही बना सकी I इसके पूर्व नंदन केतुका,सोनाहों, छपरा की टीम ने पहले ही अपने मैंच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश प्राप्त कर लिया है I

मैंच में एम्पायरिंग गुड्डू कुमार और उदय कुमार ने स्कोरिंग चित्रमणि ने जबकि कमेंट्री उमेश, आलम और नौशाद ने किया I टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय विधायक जितेन्द्र राय ने किया था I इस दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी खेल और खिलाड़ी तेजी से आगे बढ़ रहे है I ग्रामीण युवा क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान दिखा रहे है,समाज से इनको प्रोत्साहन मिले तो ये आगे तक जा सकते है I मैंच के दौरान पूर्व प्रमुख अमनौर सुनील राय,अश्वनी प्रसाद यादव,सुमंत कुमार उर्फ गुड्डू,डॉ वीके शर्मा, सरकारी आईटीआई के प्राचार्य विजय प्रसाद, जाप के दिल्ली प्रदेश महासचिव मनोज गुप्ता, जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथलेश राय,पूर्व मुखिया परमात्मा प्रसाद यादव, नंदन कुमार ,धनंजय कुमार,अनिल कुमार सिंह, इसुआपुर प्रखंड प्रतिनिधि अजय राय,लोजद के युवा महासचिव मुकेश कुमार,उपेन्द्र मांझी,अनिल कुमार यादव,योगेन्द्र राय, जयमंगल मांझी, रवि सिंह,डॉ जीतेन्द्र प्रसाद, सुदीश राय, धीरज कुमार, पूर्व मुखिया प्रत्याशी राकेश कुमार,सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे
साभार – संजीव कुमार, दैनिक भास्कर मढ़ौरा, सारण ।