पत्नी ने अपने पति व ससुराल वालों पर लगाया मारपीट व प्रताड़ना का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

अमनौर /सारण – स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्यासपुर निवासी उमेश राय की पत्नी ने अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट व प्रताड़ित करने को लेकर अमनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मंगलवार को दर्ज प्राथमिकी में कंचन देवी ने बताया है कि पति सहित ससुराल वाले हमेशा मेरे साथ मारपीट करते रहते हैं जिसको लेकर पिछले चार सालों से अपने मायके मनोरपुर रहते हैं. जब भी ससुराल जाते हैं तो कोई न कोई बहाने मेरे साथ मारपीट करते हैं. मोबाईल फोन से मायके अपने माता पिता से बात कर रही थी,इसी को लेकर पति के साथ-साथ ससुराल वाले भी लाठी डंटे से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. और घर से बाहर निकाल रहे हैं. मेरी एक पुत्री व एक पुत्र है इस स्थिति में घर छोड़कर कहा जाय. दर्ज प्राथमिकी में पति उमेश राय सहित अन्य चार लोगों को नामजद किया है. अमनौर पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.