राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-मझौलिया ।।प्रखण्ड की बेटी रोहिणी रानी के इंटरमीडिएट कला में बिहार टॉपर होने पर लोगों की बधाई देने का ताता लगा हुआ है। बता दे कि प्रखंड के दुबौलिया गांव की किसान प्रदीप कुमार सिंह के पुत्री रोहणी रानी की प्रारंभिक शिक्षा संत जॉन स्कूल बेतिया से प्रारंभ हुई जो कि वर्ग 1 से लेकर 3 तक पढ़ाई करने के उपरांत वह संतरेशा में दाखिला ली ।उसने सन्तरेसा में इंटरमीडिएट कला में बिहार टॉपर होने पर उसके पुस्तैनी घर दुबौलिया पहुंचकर मझौलिया थाना अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ,समाज सेवी अनुज कुमार सिंह, रोहिणी के नाना रामदेव ओझा, आदि लोगों ने उसे मिठाई खिलाकर बधाई दी है।वही रोहणी इसका श्रेय अपनी मां सरोज देवी जो की आंगनबाडी सेविका है उनको बताती है साथ में इसका श्रेय अपने नाना रामदेव ओझा एवं पिता प्रदीप कुमार सिह को दे रहे हैं ।उसने बताया की टॉपर चम बनने के लिए जरूरी नहीं कि दिन-रात पढ़ाई की जाए पर जो भी पढ़ा जाए संतुलित हो एवं मन लगाकर पढ़ा जाए। उसने बताया उसके टॉपर होने में कभी भी उसने कोचिंग नहीं की बल्कि संतरेसा विद्यालय के शिक्षकों का योगदान उसके टॉपर होने में विशेष रूप से है।वह आगे की पढ़ाई दिल्ली से करना चाहती है एवं पढ़कर लेक्चरर बनना चाहती है। बता दें कि बिहार टॉपर पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड के साधारण सा परिवार में जन्मी रोहिणी रानी को इस सफलता को लेकर प्रखंड के लोगों में खुशी का माहौल है।