सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जलजमाव का जताया विरोध

मशरक(सारण)मशरक प्रखंड क्षेत्र में सिद्धिदात्री मंदिर परिसर से मुख्य बाजार होते हुए पुराने रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क तक लगभग दो किलोमीटर कीचड़ और जल-जमाव की वजह से सड़क स्थिति नारकीय बन गया है। स्थानीय लोग बीते कई वर्ष से जल निकासी की समस्या को लेकर स्थायी समस्या के समाधान की मांग कर रहें हैं लेकिन जन-प्रतिनिधियों से लेकर स्थानीय अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। गुरूवार को आक्रोशित लोगों ने मुख्य बाजार के सड़क पर कुशवाहा मार्केट के सामने बीच सडक पर धान रोपकर इसका विरोध जताया प्रदर्शन के दौरान ललन प्रसाद कुशवाहा, दिलीप कुमार, दिपू कुमार,नंदन बाबा, विजय सोनी, कन्हैया रस्तोगी, बिनोद कुशवाहा, सड़क पर एकत्रित होकर धान रोपकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से वर्ष के तीन से चार माह बाजार वासियों के लिए बरसात का पानी परेशानी का सबब बना रहता है। बारिश का पानी यहां की सड़कों पर तीन से चार माह तक जमा रहता है।और बरसात के बाद लोगों के घरो से निकला पानी परेशानी का कारण बना रहता है लेकिन इस समस्या के स्थायी निदान को लेकर कोई पहल प्रशासनिक स्तर पर नहीं हो रही है। इस सड़क पर दो से तीन फीट पानी जमा हो जाता है। जिस वजह से कई दुकानदारों के घर में सड़क का गंदा पानी चला जाता दुकानदार परेशान होकर अपनी दुकान के सामने ईट जोड़कर दिवाल बना तो लेता है। परंतु जब तक सड़क पर पानी लगा रहता है ग्राहक नहीं आना चाहता है जिससे रोजी-रोटी पर भी आफत आ जाता है ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधि व अधिकारियों से इसकी गुहार लगाई गई, पर कोई नतीजा नहीं निकला