बेतिया:– बलात्कारियों की सजा के लिए बेतिया में केंडल मार्च हुआ ।

न्यूज इनपुट बेतिया से शमीम क़मर रेयाज़ी की रिपोर्ट:–
बेतिया (पश्चमी चंपारण ) आज युवाओं ने बलात्कारियों की सज़ा एवं देश की बेटियों के साथ आये दिन हो रहे बलात्कार की घटना पर रोकथाम और अपराधियों को शीघ्र मौत की सजा देने के लिए युवाओं में आक्रोश दिखाई दिया। और बेतिया की सड़कों पर सैकड़ों युवाओं के साथ बेतिया की जनता का भी एक जमवाड़ा दिखा । यह केंडल मार्च प्रधान डाकघर से शुरू होकर जनता सिनेमा,लाल बाज़ार ,सोआबाबू चौक होते हुए शहीद स्मारक जाकर संपन हुआ ।
इस अवसर पर समाज सेवी मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा की यह केंडल मार्च निकालने का उद्देश्य देश की बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए । और बलात्कार जैसी घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों कड़ी सजा हो और विशेष कर छोटी बच्चियों के साथ अगर ऐसी घटना घटित होती है तो उसे मृत्य दंड अनिवार्य होनी चाहिए । इस केंडल मार्च में बेतिया के कोने कोने से युवाओं का जमघट था साहिल रजा खान,एकरामुल हसन,आज़ाद खान , शकील अहमद ,कुंदन तिवारी ,चारु पाण्डेय , अंसार अहमद खान ,आसिफ इज़हार गद्दी , उज्वल कुमार ,अब्दुल हाकिम,परवेज़ अहमद , विकास जैस्वाल जैसे युवाओं के प्रयास से और साथ प्रशासनिक सहयोग से सफल मार्च हुवा ।




Recent Comments