बेतिया – बगहा: मदनपुर पंचायत बेलहवा में अवस्थित जानकी जीविका बकरी उत्पादक समूह बेलहवा में बकरी वितरण हेतु बकरी बाजार लगाया गया
न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–बगहा/मदनपुर:-प.च बगहा प्रखंड दो के मदनपुर पंचायत बेलहवा मंदनपुर में अवस्थित जानकी जीविका बकरी उत्पादक समूह बेलहवा में बकरी वितरण हेतु बकरी बाजार लगाया गया ।इस गोट हाट के माध्यम से जानकी जीविका बकरी उत्पादक समूह के दीदी को बकरी वितरण किया गया।
प्रत्येक दीदियों को तीन-तीन बकरी को पशु चिकित्सक के द्वारा पूरी तरह से जाँच परखकर एवं वजन कर के दिया गया। दिए गए बकरी को गोट हाट के माध्यम से आवश्यक दवा देकर ही दीदियों को दिया गया। इसके अतिरिक्त इस जानकी जीविका बकरी उत्पादक समूह में  दो बकरा भी दिया गया।
इस बकरा को भी अनुभवी एवं योग्य पशु चिकित्सक डॉ०एसवी रंजन(TVD),डॉ० पवन कुमार चौधरी द्वारा जाँच परख कर के एवं स्वस्थ पाए जाने के बाद वजन करके दिया गया।एवं कायस्था गोट फॉर्म के संचालन भी किया।इस गोट हाट में जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक ब्रजेश कुमार,लाइभलीहुड मैनेजर शाहिद  खान,पंकज कुमार झा सत्येन्द्र कुमार,डॉ०एसवी रंजन  के अलावा श्री चंदन कुमार, सुबी, इत्यादि ने भाग लिया।
इसकी सूचना क्षेत्रीय समन्वयक ब्रजेश कुमार द्वारा दिया गया।