बेतिया – बगहा:- नगर परिषद बगहा कार्यालय के सभी दफ्तरों में सीसीटीवी कैमरे एवं बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन लगा

न्यूज़मा इनपुट विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
बगहा:- नगर परिषद बगहा कार्यालय के सभी दफ्तरों में सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया।एवं विशेष निगरानी करने के लिए नगर परिषद कार्यालय के बाहर भी सीसीटीवी कैमरा लगाया गया।एवं सभापति ज़रीना खातून के आदेश पर सभी नगर परिषद कार्यालय के कमरे में बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन लगाया गया। और जो भी नगर परिषद कर्मचारियों समय से नही आएंगे उन कर्मचारियों की तुरन्त कार्यवाही की जाएगी। बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन लगाते समय मौके पर सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम , वार्ड पार्षद प्रतिनिधि,सुमन कुमार यादव,अशोक पटेल सहित कर्मचारी भी उपस्थित रहे।




Recent Comments