पूर्व सांसद के परिजनों से मारपीट करने वाला पकड़ाया
देवेन्द्र कुमार कुशवाहा जिला प्रमुख दैनिक खोज खबर” मोतिहारी (पू.च.) बिहार:- मोतिहारी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद कमला मिश्र मधुकर के परिजनों से मारपीट और दुर्व्यवहार करना आरोपी को महंगा पड़ा। इस मामले में कार्रवाई करते हुए कल्याणपुर पुलिस ने आज थाना क्षेत्र के मेदन सिरसिया गांव में छापा मार कर इस मामले के नामजद अभियुक्त रामेश्वर मिश्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इसकी पुष्टि कल्याणपुर के थानाध्यक्ष संजय स्वरुप ने करते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की तलाश पुलिस कुछ दिन पूर्व से कर रही थी। यहां बता दें कि आठ-नौ माह पहले मेदन सिरसिया गांव में रामेश्वर मिश्र समेत चार अन्य लोगों ने पूर्व सांसद स्वर्गीय मधुकर की पत्नी श्रीमति कामना मिश्रा एवं उनके पुत्र माधवेन्दु शेखर के साथ मारपीट करते हुए दुर्व्यवहार किया था।
इस मामले में श्री शेखर के आवेदन पर कल्याणपुर थाने में कांड संख्या- 249/2016 दर्ज किया गया था। आज उसी कांड के आलोक में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।




Recent Comments