
पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जब्त शराब का मंगलवार को विनष्टीकरण किया गया । सीओ रणधीर प्रसाद की मौजूदगी में जब्त देशी शराब एवं कच्चे स्पिरिट को नाली में बहा दिया गया । उत्पाद अधिकारी अमित आनंद ने बताया कि पानापुर थाने के विभिन्न कांडों में जब्त 132 लीटर देशी शराब एवं 657 लीटर कच्चे स्पिरिट का विनष्टीकरण किया गया । इस दौरान थानाध्यक्ष के डी यादव ,एसआई प्रमोद कुमार ,सीओ रणधीर प्रसाद ,उत्पाद विभाग के संजय चौधरी एवं धनंजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे ।




Recent Comments