बेतिया – बगहा:– आर. टी. पी. एस में डाले गए राशन कार्ड बनवाने हेतु जांच में पाया गया

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
एक ही परिवार के अलग-अलग व्यक्तियों के नाम से राशन कार्ड बनवाया जा रहा है बगहा आरटीपीएस जांच के क्रम में पाया गया है कि एक ही परिवार के कई सदस्य अपना राशन कार्ड अलग बनवाने हेतु आवेदन कर रहे हैं जिसके कारण उन्हें शपथ पत्र में आर्थिक शारीरिक एवं समय की हानि होती है और अंततः उनका आवेदन अस्वीकृत हो जाता है पूर्व में कार्यालय में जमा आवेदनों का निष्पादन करने हेतु दिनांक 21/3/ 2018 से 5/4/ 2018 तक आरटीपीएस काउंटर पर राशन कार्ड संबंधित आवेदन जमा नहीं लिया जाएगा लंबित आवेदनो के निष्पादन के पश्चात ही पुनः आवेदन जमा लिया जाएगा।