बेतिया:– (प.च.) पश्चिम चंपारण के वीरप्पन को अपराधियों ने गोली मारी

👉परसौनी निवासी शेख मुस्तुफा को क्षेत्रीय वीरप्पन कहा जाता रहा है
न्यूज इनपुट नरकटियागंज चंदन गोयल की रिपोर्ट:-
बेतिया पश्चिम चंपारण जिला में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. बेख़ौफ़ अपराधियों ने नरकटियागंज अनुमंडल के सहोदरा थाना अन्तर्गत परसौनी गाँव निवासी शेख मुस्तफा को गोलियों का निशाना बनाया है. अज्ञात अपराधियों ने मुस्तुफा को गर्दन पर गोली मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए समय पर इलाज़ नहीं होने पर उनकी मौत संभव है. अपराधियों द्वारा मुस्तुफा को गोली मारने की खबर पाकर सहोदरा थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता घायल मुस्तफा को लेकर नरकटियागंज हॉस्पिटल पहुंचे जहाँ चिकित्सकों ने मुस्तुफा को मृत घोषित कर दिया है।




Recent Comments