अवतार नगर मे 10 लीटर देशी शराब बरामद , धंधेबाज फरार
डोरीगंज(सारण)-:
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के मठिया कमालपुर गाँव से स्थानीय पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब बरामद किया है ।
प्रभारी थानाध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि गुप्त सुचना पर एएसआई जगदीश प्रसाद के नेतृत्व मे की गयी छापेमारी मे मठिया कमालपुर गाँव के रामचन्द्र चौधरी के पलानी के बगल से 10 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है । मौके से पुलिस को देख धंधेबाज रामचन्द्र चौधरी फरार हो गया ।
प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।




Recent Comments