एसआईटी पर हमले के दूसरे दिन मढ़ौरा में पसरा रहा सन्नाटा,अधिकांश दुकाने रही बंद

छपरा : मढ़ौरा में एसआईटी पर हमले के दूसरे दिन बुधवार को बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।पुलिस की निगरानी व पूछताछ की भय को लेकर घटना स्थल के आसपास की दुकानें पूर्णतः बंद रही।वहीं घटना के कारण बाजार के अधिकांश दुकाने बंद थे।जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख संस्थानों में बैंक आदि जगहों पर भी अन्य दिनों की अपेक्षकृत वुधवार को बहुत कम लोग आये।विशेषकर घटना स्थल के काफी नजदीक का एलआईसी कार्यालय के अंदर और बाहर सन्नाटा ही पसरा था।जहां दुपाहिय वाहनों की लंबी कतारें लगती थी।वहां पुलिस गश्त और पुलिस महकमे के आवाजाही से लोग भयाक्रांत रहे।मंगलवार की शाम से ही बाजार में सरेशाम गोलियों की तरताराहट की आवाज से जो अफरातफरी की माहौल में लोग बाजार छोड़ भागे,उनके मन मे आज भी भयावह मंजर की साया साफ साफ झलक रहा था।जिससे लोग अपनी दुकानें न खोल पुलिस के पूछताछ के भय से सामने आना मुनासिब नहीं समझे।