बेतिया – नौतन:– बैल चोरी मामले मे चार लोगो पर प्राथमिकी
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प. चं ) बिहार :–
नौतन थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत के भंगहा गांव से बैल चोरी मामले मे चार लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है ।इस संबंध भंगहा निवासी लंगट यादव ने स्थानीय थाने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी । और आवेदन मे पुलिस को बताया कि विगत आठ माह पूर्व वह अपने भाई की शादी मे नौतन के भेड़िहरवा मे आये । जहा उनका व भाई का भी घर है ।शादी के कुछ दीन बाद जब वापस भगवानपुर गये तो बैल चोरी हो गया था ।काफी खोज बीन करने के बाद विगत आठ दिसम्बर को पता चला कि गोपालगंज जिला के यादवपुर थाना क्षेत्र के रजवाही गांव निवासी संदीप यादव के दरवाजे पर उनका बैल बंधा हुआ है ।स्थानीय ग्रामीणो के सहयोग से पीड़ीत जब रजवाही पहूचा तो पंचायती हुई और दो दीन बाद बैल देने की बात बताई गई ।समय बीतने पर जब पीड़ित अपना बैल लेने पहूचा तो रजवाही के संदीप यादव ठग यादव पप्पू यादव व छोटेलाल यादव बैल देने से इंकार करते हुए मारपीट और गाली गलौज शुरू कर पीड़ित को भगा दिया ।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मामले मे कांड अंकित कर पुलिस मामले की जांच मे जुट गयी है । जांच कर करवाई की जाएगी ।




Recent Comments