सारण में 6 मई तो महाराजगंज में 12 मई को होगा मतदान, क्लिक कर जानिए बिहार के अन्य सीटों पर मतदान की तारीख

विनीत कुमार, छपरा
लोक सभा चुनाव की तारीखों के घोषणा के बाद हर बिहार वासी इस बात को जानने को आतुर था कि आखिर उसके लोकसभा सीट पर कब मतदान होगा। बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें है। सात चरण में होनेवाले इस लोकसभा चुनाव में हर चरण में बिहार में मतगणना होगी। यहां हम आपको बता रहे है कि किस फेज में बिहार के किस लोकसभा सीट पर मतदान होगा।
पहला चरण : 11 अप्रैल
लोकसभा क्षेत्र : गया, औरंगाबाद, नवादा व जमुई में डाले जाएंगे वोट
दूसरा चरण : 18 अप्रैल
लोकसभा क्षेत्र: किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका
तीसरा चरण : 23 अप्रैल
लोकसभा क्षेत्र : झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया
चौथा चरण : 29 अप्रैल
लोकसभा क्षेत्र: दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर
पांचवा चरण : 6 मई
लोकसभा क्षेत्र : सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, व हाजीपुर
छठा चरण : 12 मई
लोकसभा क्षेत्र : महाराजगंज, सिवान, गोपालगंज, वाल्मिकी नगर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, वैशाली,
सातवां चरण : 19 मई
लोकसभा क्षेत्र : नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्रा, आरा, बक्सर, सासाराम, जहानाबाद व काराकाट।
आपको बता दे कि लोकसभा चुनाव में गया में पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा जबकि गया से ही काटकर जिला बनाये गए जहानाबाद में अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा। ऐसे ही सारण में पांचवे चरण में 6 मई को मतदान होगा जबकि सारण प्रमंडल के ही तीन अन्य लोक सभा सीटें यथा महाराजगंज, सीवान व गोपालगंज में छठे चरण में 12 मई को वोट डाले जाएंगे।
मतों की गिनती 23 मई को होगी।




Recent Comments