बेतिया – *गौनाहा प्रिमयम लीग में खेलने के लिए 77 खिलाड़ीयों ने भरा आवेदन कल से होगा ट्रायल मैच*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* गौनाहा प्रिमियम लीग क्रिकेट महाकुंभ प्रतियोगिता 2018 के लिए 77 खिलाडीयों का आवेदन स्वीकृत किया गया है ।
इसकी जानकारी देते हुऐ SCC क्रिकेट समिति के अध्यक्ष व संचालन कर रहे सीनियर कैप्टन अमित कुमार उर्फ गुड्डू ने बताया कि गौनाहा प्रिमयम लीग प्रतियोगिता को लेकर प्रखंड क्षेत्र के 77 खिलाडीयों का आवेदन स्वीकृत किया गया है । जिसमें से ट्रायल मैच के तहत 17 खिलाडीयो को बाहर कर बाकी के 60 खिलाडीयों को चार टिमों में बांट कर खिताबी जंग कराया जायेगा ।
आपको बताते चले कि गौनाहा प्रिमयम लीग क्रिकेट महाकुंभ प्रतियोगिता 2018 का शुभारंभ 16 फरवरी 2018 से शुरू हो जाऐगा । जिसकी तैयारी लगभग लगभग पुरी कर ली गई है । ग्राउंड को सजाया जा रहा है । मैच देखने आये क्रिकेट प्रेमियो को कोई परेसानी न हो उसकी पुरी व्यवस्था कमेटी के तरफ से की जा रही है ।




Recent Comments