बेतिया – गौनाहा:– *दहेज उत्पीड़ना दुसरी शादी करने व घर में नही जाने देने का मामला दर्ज*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मटियरिया थाना क्षेत्र के हौदाहुमरा गांव की एक विवाहिता ने थाने में एक आवेदन देकर दहेज उत्पीड़ना दुसरी शादी कर लेने व मारपीट कर घर में नही घुसने देने का प्राथमिकी दर्ज करायी है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि हौदाहुमरा गांव की हजरा खातुन ने अपने पति समेत कुल नौ लोगो के विरुद्ध थाने में एक आवेदन देकर दहेज उत्पीड़ना का प्राथमिकी दर्ज करायी है ।
आवेदिका के द्वारा बताया गया है कि पति सरवर अंसारी, आलमगीर अंसारी, सैतुन खातुन, सफदर अंसारी, खुसबू नेशा , टुन्नी खातुन, अबदुल सकुर , मजिदा खातुन, सबिला खातुन , मंतुज अंसारी सभी सा. हौदाहुमरा द्वारा हरवक्त गाली-गलौज व उसके साथ मारपीट कीया जाता रहा है । दिनांक 10 जनवरी 2018 से उसके पति के द्वारा उसको घर में नही घुसने दिया जा रहा है और दुसरी शादी कर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है । इन लोगो के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज व काण्ड संख्या 10/18 दर्ज करते हुऐ गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है ।




Recent Comments