बेतिया – गौनाहा:– *जाती प्रमाण पत्र के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे छात्रों ने किया जमकर हंगामा*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* जाती प्रमाण पत्र बनवाने आये आँठवी कक्षा पास कर नौवी कक्षा के छात्रों ने आरटीपीएस काउंटर पर जमकर हंगामा किया ।
हंगामा कर रहे राज्कीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा के छात्र अंकित कुमार, मृत्युंजय कुमार, संदीप कुमार, दिलीप कुमार, शशि कुमार, प्रेम कुमार, उदय कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कहरगड्डी व अमोलवा से आये छात्र डब्ल्यू कुमार, अभयजीत कुमार, अभिषेक कुमार, प्रमोद कुमार, जुही कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरली भरंहवा से आये छात्र जुनौद आलम, सदुर आलम, राजा आलम, मुलतान आलम सहीत दर्जनों छात्रों ने बताया कि जब वो लोग नमांकन कराने हाईस्कूल नरकटियागंज पहुंचे तो विद्यालय से नमांकन करने के लिए जाती प्रमाण पत्र का मांग किया गया । वो लोग जब जाती प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अंचल कर्यालय गौनाहा पहुंचे तो आरटीपीएस कर्मीयो के द्वारा कहा गया कि विद्यालय में नमांकन तुम्हारे पिता के जाती प्रमाण पत्र जमा करने से हो जाऐगा और उनलोगो को काउंटर से भगा दिया गया ।
आरटीपीएस काउंटर कर्मी सुनील पाण्डेय के द्वारा बताया गया कि अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा के आदेश पर छात्रों का आवेदन नही लिया जा रहा हैं । उन्होंने आगे बताया कि अंचलाधिकारी के द्वारा कहा गया हैं कि छात्रो के पिता के जाती प्रमाण पत्र नमांकन फार्म में लगा देने से नमांकन हो जाऐगा ।
इधर हाईस्कूल नरकटियागंज के प्रधानाध्यापक से दूरभाष पर बात करने से पता चला कि नमांकन के समय बीसी 1, 2 व एसटी एससी जाती के छात्रो के नमांकन के समय छात्रो का जाती प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य हैं ।




Recent Comments