
मांझी(सारण)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात डॉ. सुशील कुमार सिंह के रवैये के खिलाफ एएनएम कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जम कर बवाल काटा। वहीं उन्हें गैर जिम्मेवार बताते हुए दूसरे को बदनाम करने का आरोप लगाया। एएनएम का कहना था कि कोरोना महामारी के कारण जहां पुरा देश व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। ऐसी स्थिति में हम सभी एएनएम नियमित ड्यूटी पर आकर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही हैं। इसके बावजूद डॉ. सुशील कुमार द्वारा लगातार दो शिफ्टों में 24 एएनएम के ड्यूटी से अनुपस्थित होने की शिकायत की गई है जो बिलकुल हीं गलत है। हास्यास्पद बात यह है कि डॉ. सुशील कुमार दंत चिकित्सक के पद पर हैं जो कभी अपने चैम्बर में नही बैठते। उनके आने-जाने का खुद कोई समय नही है। उनकी नीयत भी सही नही लगती। वे हमारे ड्यूटी पर आने के बावजूद अंगुली उठा रहे हैं। वे हमेशा अपना दबदबा दिखाने का प्रयास करते रहते हैं।
वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ. रोहित कुमार ने बताया कि मेरे पास डॉ. सुशील के द्वारा एएनएम् के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नही की गई है। उनके हवाले से एक न्युज पोर्टल व पत्र में यह खबर जरूर आई है। जिसकी जांच की जा रही है।




Recent Comments