मढ़ौरा प्रखंड के कई दुकानों में आया यूरिया का खेप

मढ़ौरा(सारण)।प्रखंड क्षेत्र के कई लाइसेंस धारक खाद बीज दुकानों में मंगलवार को यूरिया का खेप पहुंचा है।इसकी जानकारी कृषि सलाहकार अखिलेश राम ने देते हुए कहा कि अब किसानों की जरूरतें हद तक पूरी होने की संभावना है।पिछले दिनों से यूरिया की कम आपूर्ति से किसान यूरिया की किल्लत झेल रहे थे।अब धीरे धीरे यूरिया की आपूर्ति बढ़ रही है, जिससे किसानों को यूरिया की मांग पूरी हो रही है।जिन दुकानों पर मंगलवार को यूरिया की खेप पहुंची है, उनमें किसान सेवा केंद्र गौरा को 200 बोरी,अंकित खाद बीज भंडार गौरा को 100 बोरी, श्री शक्ति कृषि केंद्र शिवगंज को 100बोरी, कृषि बीज भंडार गौरा को 100 बोरी, पाण्डेय खाद बीज भण्डार नरहरपुर को 150 बोरी, पंकज खाद बीज भंडार गौरा को 100 बोरी,कृषक खाद बीज भंडार सेमारहिया को100 बोरी और बाबा तारक नाथ खाद बीज भंडार मझौलिया नगरा को 100 बोरी की उपलब्धता बताई गई है।