
◆ जिस बूथ पर किया मतदान, वहां लगेगी आपको टीका
तरैया, सारण। कोरोना के तीसरी लहर से बचने के लिए टीकाकरण कार्य काफी तेजी से बढ़ रहा हैं। जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी पूरी तैयारियों के साथ लगें हुए हैं। अब चुनाव के तर्ज पर ही बूथ लेवल पर टीकाकरण का कार्य किया जाना है। जिसको लेकर मंगलवार को तरैया बीडीओ राकेश कुमार ने रेफरल अस्पताल के स्वस्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक के माध्यम से बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाने के लिए अभियान के तर्ज पर जिस बूथ पर लोग अपना मतदान किये हैं, वहीं उनको टीका लगाने की तैयारी की गई हैं। जिसको लेकर सभी तरह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर से सभी को बचाने के लिए यही एक कारगर उपाय है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सभी लोग आवश्यक रूप से टीका लगवायें। बैठक में अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद, स्वस्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी, समेत सभी एएनएम व स्वस्थ्य कर्मी शामिल थे।




Recent Comments